कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मंडाना थाना क्षेत्र में 36 पेटियों में भरी 426 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, गुजरात ले जा रहे 4 तस्कर गिरफ्तार
कोटा ग्रामीण के मंडाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 36 पेटियों में भरी 426 बोतल हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने गुजरात नंबर की इनोवा और स्विफ्ट डिजायर कार से शराब बरामद कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से जैकब्स क्रीक वाइन, रेड लेबल, ब्लैक लेबल, ब्लैक एंड व्हाइट और स्मिरनॉफ ब्रांड की शराब मिली। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर के निर्देशन में की गई कार्रवाई में दोनों वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शराब को मध्य प्रदेश के रास्ते गुजरात ले जाया जा रहा था और कारों की डिग्गियों में छिपाकर तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Ladpura, Kota | Jun 22, 2026