कैलारस: कैलारस में अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित, 10 से 14 अप्रैल तक होंगे कार्यक्रम
कैलारस में अंबेडकर जयंती को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित, 10 से 14 अप्रैल तक होंगे विविध कार्यक्रम कैलारस (मुरैना)। भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के आयोजन को लेकर जनपद पंचायत कैलारस के सभागार में प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष अंजना बृजेश गुप्ता एवं जनपद अध्यक्ष सुनीता जितेंद्र जाटव प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।