नाथनगर: बेलखोरिया में सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर में आज से प्राण प्रतिष्ठा, भव्य कलश यात्रा निकाली गई
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के बेलखोरिया पंचायत के जमीन दरियापुर स्थित सर्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर में शिव-पार्वती प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। मंदिर प्रांगण से शुरू हुई कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद थे।