नाथनगर: अजमेरीपुर में ड्रोन से मक्के पर स्प्रे का प्रदर्शन, 7-8 मिनट में एक एकड़ में छिड़काव
नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के रत्तिपुर बैरिया पंचायत के अजमेरीपुर गांव में गुरुवार को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ड्रोन स्प्रे का सफल प्रदर्शन किया गया। कोर्टोवा एग्री साइंस पायनियर के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में किसानों को मक्के की फसल पर ड्रोन के जरिया कीटनाशक छिड़काव और सिंचाई प्रबंधन की नई तकनीक की जानकारी दी गई।