नाथनगर: नअथनगर में पुलिस पर हमला और लूटकांड के आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
नाथनगर थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला और लूट के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने आखिरकार अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। दोगच्छी गांव निवासी शंकर यादव, जो नाथनगर थाने की टॉप टेन अपराधियों की सूची में शामिल है, ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया। पुलिस के अनुसार शंकर यादव बीते करीब पांच माह से फरार था।