चरपोखरी: कोयल में सहयोग शिविर का आयोजन, अफसरों की मौजूदगी में सैकड़ों समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान
बिहार सरकार की नई पहल “सहयोग शिविर” के तहत मंगलवार को प्रखंड के कोयल पंचायत में भव्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में प्रखंड के सभी विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और आम लोगों की समस्याओं को मौके पर ही सुनकर उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए गए। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनिका कुमारी, अंचलाधिकारी चंदन चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।