दिनांक 29 जून 2026 को रात्रि लगभग 12:30 am बजे थाना क्षेत्र ग्वालटोली में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। प्रारंभिक जांच में ज्ञात हुआ कि आपसी कहासुनी के मामले में कुछ व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। घायल का उपचार हैलेट अस्पताल में चल रहा है तथा उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। घटना के संबंध में पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपियों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है, कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। दोषियों के विरुद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बन्ध में डीसीपी सेन्ट्रल महोदय की बाइट। @Uppolice @Dcpcentralknr