सेवा संकल्प अभियान 2026: पालाचौरई आंगनबाड़ियों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम हुआ आयोजित
पालाचौरई | जुन्नारदेव विधानसभा | छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सोमवार को ‘आंगन मिलन सेवा’ के प्रथम दिवस पालाचौरई क्षेत्र की चिन्हित आंगनबाड़ियों में उत्साह और जनभागीदारी के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के अंतर्गत पालाचौरई के चार आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं, माताओं एवं बच्चों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान गर्भवती एवं धात्री माताओं को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों के सर्वांगीण विकास, टीकाकरण, संतुलित आहार तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों से संवाद कर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री श्रीमती स्मृति यादव ,नगर परिषद जुन्नारदेव उपाध्यक्ष श्रीमती सोनिया कुमरे, मातृशक्ति, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता कर माताओं और बच्चों से संवाद किया तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में माताओं और बच्चों की सक्रिय उपस्थिति रही। अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, स्वास्थ्य और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुँचाते हुए जनभागीदारी को सशक्त बनाना है।
भारतीय जनता पार्टी जुन्नारदेव विधानसभा
Junnardeo, Chhindwara | Sep 29, 2026