मंडला: जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडे को भावभीनी विदाई, MPT तिन्दनी में सम्मान समारोह आयोजित
Mandla, Mandla | Apr 2, 2026 जिला आबकारी अधिकारी रामजी पांडे के सेवा निवृत्त होने पर गुरुवार को शाम 4 बजे MPT तिन्दनी में गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला आबकारी विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वक्ताओं ने श्री पांडे के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा एवं प्रशासनिक दक्षता की प्रशंसा की।