गढ़मुक्तेश्वर: गांव खासन के निवासी व्यक्ति ने बैंसला कृषि फार्म, मध्य गंगा नहर के पास से ₹5 लाख के पेड़ चोरी का कराया मुकदमा
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव खासन निवासी भागमल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह बैंसला कृषि फार्म का मालिक व सहभागीदार है। प्रार्थी के बाग के मध्य गंगा नहर की तरफ 35 वर्ष पुराने खेर के पांच पेड़ शनिवार की रात को अज्ञात चोरों ने कटर मशीन से काट लिए। और उन्हें गाड़ी में भरकर ले गए जिनकी कीमत करीब ₹500000 है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया