मुरैना नगर: गणेशपुरा में 30 लाख रुपये बकाया होने पर बिजली विभाग ने 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे, 2 लाख रुपये की वसूली
मुरैना विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर शहर में लगातार बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन धारी पर कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में आज शनिवार को गणेशपुरा कि डॉक्टर जफर वाली गली में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बकायेदार 15 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए और और ₹2 लाख रुपए की बकाया वसूली की गई।वहीं 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।