मुरैना नगर: सेल टैक्स बैरियर के पास लोडिंग वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, घायल को किया भर्ती
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 44 पर लोडिंग वाहन के चालक ने लापरवाही से चलाते हुए साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे व्यक्ति घायल होकर गिर पड़ा। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बता दें कि जिला अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया है।