इगलास: इगलास गौण्डा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 2 किलो 46 ग्राम गांजे के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Iglas, Aligarh | Oct 7, 2026 इगलास गौण्डा थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में की बड़ी कार्रवाई, पथवारी मंदिर के पास रहने वाले अज्जू खाँ को 2 किलो 46 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा है। बता दे के थाना गौण्डा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त अज्जू खाँ पुत्र नन्ने खाँ निवासी पथवारी मंदिर के पास कस्बा से किया गिरफ्तार।