रॉबर्ट्सगंज: स्वास्थ्य विभाग में 70 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाने की सीएमओ ने की अपील
स्वास्थ्य विभाग सोनभद्र के कार्यालय में 70 वर्ष से ऊपर के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं इसको लेकर बुधवार को दोपहर 2बजे सीएमओ ने अपील की की जो भी व्यक्ति आयुष्मान योजना के तहत पात्र हैं वह आयुष्मान कार्ड के लिए सीएचसी पीएससी और स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से संपर्क करें। सीएमओ ने कहा कि इस योजना के तहत 70 वर्ष से ऊपर के लोगों के भी कार्ड बनना शुरू है।