खगड़िया: शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटर बोर्ड की तीसरे दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई संपन्न
जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा शुरू हुई। गेट पर परीक्षार्थियों को कड़ी जांच बाद इंट्री दी गई। परीक्षार्थियों की गेट मेटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। इधर जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।