अशोक नगर: शंकरपुर में खाट पर सो रहे 7 वीं के छात्र को सांप ने डसा,इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम,चिकित्सालय में किया पोस्टमार्टम
अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील के शंकरपुर गांव में सांप के काटने से 11 वर्षीय छात्र सोनू केवट की दर्दनाक मौत हो गई। रविवार- सोमवार की रात 1 बजे घर में खाट पर सोते समय उसे सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल ईसागढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक सोनू कक्षा 7वीं का छात्र था।