मधवापुर: अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने मधवापुर के बसवरिया डोम टोल मध्य विद्यालय के एचएम के वेतन पर लगाई रोक
अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने मधवापुर के बसबरिया डोम टोल मवि के एचएम के वेतन पर भी रोक लगा दी है। वे मधवापुर प्रखंड के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। सचिव ने सलेमपुर बेसिक स्कूल की क्लास में बच्चों से शिक्षकों की उपस्थिति के बारे में पूछताछ की। उन्होंने पढ़ाई की गुणवत्ता परखने के लिए सभी कक्षाओं के बच्चों का टेस्ट लिया।