मधवापुर: साहरघाट थाना के सामने 2031 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण
साहरघाट थाना के सामने 2031 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर की गयी। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि कुल 17 ममलों में जब्त की गयी शराब को नष्ट करने का आदेश कोर्ट से प्राप्त हुआ है। जेसीबी मशीन से शराब की बोतलों को दाब कर नष्ट करने और उसे जमीन के अन्दर गाड़ने की जानकारी उन्होंने दी। थानाध्यक्ष के अलावा सीओ मौजूद थे।