मधवापुर: इंडो नेपाल बॉर्डर पर आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करना होगी प्राथमिकता: थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी
इंडो नेपाल बॉर्डर पर आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करना पहली प्राथमिकता होने की बात मधवापुर में वहां के नये थानाध्यक्ष पंकज कुमार चौधरी ने कही। वे वहां थाना का पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे। इलाके के लोगों को भयमुक्त माहौल देने के लिए पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से संबंधित जरूरी निर्देश दिये जाने की बात उन्होंने कही।