मधवापुर: नाबालिग लड़की अपहरण मामले में रैमा गांव के मां बेटा समेत तीन आरोपियों के घर लगाया नोटिस
नाबालिग लड़की अपहरण मामले में मधवापुर प्रखंड के रैमा गांव के मां बेटा समेत तीन आरोपियों को कोर्ट ने कड़ी चेतावनी दी है। खिरहर पुलिस के जरिए आरोपियों के घर नोटिस चिपका कर, उन्हें समय रहते आत्मसमर्पण करने की हिदायत कोर्ट ने दी है। खिरहर थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया कि खिरहर थाना के सोनई गांव से वर्ष-2022 में दो लड़कियों का अपहरण किया था।