मधवापुर: बाइक पर शराब की खेप ले जा रहा एक धंधेबाज बलवा में गिरफ्तार, बाइक जब्त
बाइक पर शराब की खेप ले जा रहा एक धंधेबाज बलवा में गिरफ्तार हुआ। इस मामले की बाइक बरामद कर ली गयी। जब्त शराब की मात्रा 60 बोतल बतायी गयी है। बरामदगी, जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई मधवापुर पुलिस ने की। मामला बलवा ईंट भट्ठा के पास का है। पकड़े गये आरोपी का नाम मो. मुबारक है। उसका घर बेनीपट्टी है। वह नेपाल से शराब की खेप भारतीय बाजार की ओर ले जा रहा था।