मधवापुर: बिहारी पुल के पास बाइक की सीट व कमर में छुपा कर रखे शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
धंधेबाज की कमर व बाइक सीट के भीतर छुपायी गयी शराब की बोतलें बिहारी पुल के पास जब्त की गयी। इस मामले से संबंधित बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की बाइक बरामद की गयी है। जबकि, शराब ले जा रहे धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की बोतलों की संख्या 42 बतायी गयी है। बरामदगी, जब्ती और गिरफ्तारी की कार्रवाई मधवापुर पुलिस सब इंस्पेक्टर सियाराम शर्मा ने किया।