छोटी सरवन: कटुंबी गांव में देवरानी-जेठानी के विवाद के बाद देवरानी ने पिया जहर, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
दानपुरथाना क्षेत्र स्थित कटुंबी गांव में देवरानी जेठानी में हुए विवाद के बाद देवरानी ने जहरिली दवा का सेवन कर लिया, जिसके बाद मौके पर मौजूद परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी मौके पर एंबुलेंस पहुंची और देवरानी को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल छोटी सरवन ले जाया गया। परिजनों ने बताया कि अनीता पत्नी शैतान निवासी कटुंबी का उपचार करने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया।