जतारा: मांची: व्यसनमुक्ति के लिए घर-घर पहुंच रहा गायत्री परिवार, समूह साधना और दीपयज्ञ से दिया जा रहा जागरूकता का संदेश
आदर्श प्रज्ञामंडल मांची में गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यसनमुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत घर-घर जाकर गायत्री मंत्र के साथ समूह साधना और दीपयज्ञ कराया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है। बृजकिशोर तिवारी आचार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता लगातार इस अभियान में जुटे