शिमला ग्रामीण: क्रीसैंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल टुटू ने सोमवार को मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
शिमला नगर निगम के आयुक्त श्भूपेंद्र कुमार अत्री मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। उन्होंने शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों में विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे और बधाई दी। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर सुभाष चंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल के बारे में जानकारी दी। इसमें 12वीं कक्षा की श्रेया वर्मा को बेस्ट स्टूडेंट का पुरस्कार दिया गया।