पथरिया: पथरिया में संगठन की सूचना पर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की, 6 पेटी शराब-बीयर ज़ब्त, 2 आरोपी फरार
Patharia, Damoh | Jul 13, 2026 पथरिया में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से चार पेटी लाल मसाला शराब और दो पेटी बीयर बरामद कर पुलिस को सूचना दी। कार्रवाई के दौरान दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित मौके से फरार हो गए। संगठन ने दोनों मामलों की जानकारी पुलिस को देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कार्यवाही की मांग की।