मानिकपुर: चित्रकूट मानिकपुर में गैंगस्टर एक्ट के तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला
मानिकपुर थाना क्षेत्र के वर्ष 2018 के गैंगस्टर एक्ट मामले में एएसजे/एफटीसी न्यू डकैती कोर्ट ने ब्रिजेन्द्र आरख, ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना और नन्द किशोर उर्फ ननका को 5-5 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। जिसका प्रेसनोट आज शनिवार दोपहर 2:45 में जारी किया गया है ।ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला आया है।