पीरो: मनैनी बजार में सनसनी: शाम ढलते ही युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत
Piro, Bhojpur | Apr 28, 2026 मंगलवार की शाम मनैनी बाजार अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा, जब अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को निशाना बनाते हुए गोली मार दी। इस हमले में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल कायम हो गया। घायल युवक की पहचान सिकरहटा थाना क्षेत्र के बिरबल टोला निवासी छठु सिंह के पुत्र रौशन कुमार है।