नौतन: मद्य निषेध विभाग की टीम ने शिवराजपुर गंडक नदी के किनारे से दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, 48 लीटर बीयर ज़ब्त
घटना नौतन थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गंडक नदी के किनारे की है, जहां कल सोमवार 21 अक्टूबर, रात तकरीबन 9:00 बजे गुप्त सूचना पर मद्य निषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है जहां दो साइकिल पर लदे हुए भारी मात्रा में बियर को बरामद किया गया है, साथ ही दो शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।