नौतन: पीएचसी नौतन के औचक निरीक्षण में सीएस को मिली गड़बड़ी, कुव्यवस्था देख पीएचसी प्रभारी को लगाई फटकार
नौतन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौतन में सोमवार को करीब एक बजे सिविल सर्जन विजय कुमार ने औचक निरीक्षण किया।इस दौरान पीएचसी में भारी गड़बड़ी और कुव्यवस्था को देख पीएचसी प्रभारी डाक्टर शंकर रजक को डाट फटकार लगाई।पीएचसी के कई विभागों में रजिस्टर गायब होने पर सीएस ने तलब किया। सीएम के औचक निरीक्षण के दौरान कर्मियों में हड़कंप और अफरातफरी मचा रहा।