नौतन: दक्षिण तेल्हुआ के विद्यालय में सर्व समाज पार्टी की बैठक संपन्न, 5 किलोमीटर दौड़ के लिए तैयारियां पूरी
नौतन प्रखंड प्रखंड क्षेत्र के दक्षिण तेल्हुआ राजकीय बुनियादी स्कूल में सर्व समाज पार्टी की बैठक सोमवार के दिन करीब 3:00 बजे की गई। बैठक में 5 किलोमीटर दौड की प्रतियोगिता रखी गई है।यह प्रतियोगिता 10 नवंबर 2024 को सुबह 7:00 से प्रारंभ की जाएगी। जिसमें लड़का या लड़की कोई भी भाग ले सकते हैं और अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर इनाम का हकदार बन सकते हैं।