नौतन: नौतन पुलिस ने श्रीनगर गांव से शराब के नशे में हंगामा करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश
नौतन पुलिस ने थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव से एक पियक्कड़ गणेश महतो को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि उक्त पियक्कड़ शराब के नशे में धुत होकर गांव में आस पास के लोगों को गाली गलौज कर रहा था।तभी किसी ने इसकी सुचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ कर मेडिकल जांच कराई।जहां शराब पिने की पुष्टि हुई।