बरहट: एसपी कार्यालय में जमीन विवाद के निपटारे को लेकर लगाया गया जनता दरबार,पहुंचे 14 फरियादी
Barhat, Jamui | Jun 14, 2024 जमीन विवाद निपटारे को लेकर शुक्रवार को समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के चकाई, सोनो, खैरा,झाझा, सिकंदरा, चंद्रदीप, सहित विभिन्न विभिन्न इलाकों से 14 फरियादी पहुंचे थे। सभी फरियादियों की फरियाद बारी बारी से सुनने के बाद एसपी शौर्य सुमन ने जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया है।