नौगांव: नौगांव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर जनसैलाब उमड़ा, मनसा देवी मंदिर से निकली शोभायात्रा का नगरवासियों ने किया स्वागत
रविवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर यादव समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह करीब 11 बजे मनसा देवी मंदिर परिसर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और यादव समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद मनसा देवी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख चौराहों और मुख्य