हज़ारीबाग: विधानसभा चुनाव 2024 के सफल आयोजन में मीडिया की भूमिका के लिए हजारीबाग़ डीसी ने जताया आभार
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के सफल संपादन में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए पत्र जारी कर हज़ारीबाग़ डीसी नैन्सी सहाय ने मीडिया के पत्रकारों को धन्यवाद कहा है । पत्र में उन्होंने लिखा है कि सबने पूरे आदर्श आचार संहिता के दौरान अपनी जिम्मेवारियों को सर्वोपरि मानते हुए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन किया।