गभाना: गभाना में श्यामपुर बंबे के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
गभाना में श्यामपुर बंबे के पास बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। मोरहना नगला निवासी सुनीता देवी पत्नी समय सिंह सोमवार देर शाम को अपने भतीजे के साथ बाइक से घर वापस लौट रही थी। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।