कुटुंबा: कारपेंटर के बेटे ने 96.4 प्रतिशत अंक लाकर राज्य में आठवां स्थान प्राप्त किया
औरंगाबाद जिले के प्रतिभाशाली छात्रों ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। कुटुंबा प्रखंड के नयापुर बिजकुरवा निवासी प्रिंस कुमार ने 482 अंक (96.4%) प्राप्त कर पूरे बिहार में नौवां स्थान हासिल किया। साधारण परिवार से आने वाले प्रिंस के पिता रमेश शर्मा कारपेंटर हैं, जबकि माता सरिता देवी गृहिणी हैं।