कोरांव: राज शिशु शिक्षा सदन स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रस्तुत किए आकर्षक मॉडल, शिक्षकों ने की सराहना
कोरांव स्थित राज शिशु शिक्षा सदन में शनिवार को विज्ञान प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपने नवीन और रचनात्मक वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए। इन अभिनव आविष्कारों ने बच्चों की रचनात्मकता और विज्ञान के प्रति उनकी गहरी रुचि व समझ को प्रदर्शित किया।