पाली: नाराहट क्षेत्र की युवती ने परिजनों की इच्छा के खिलाफ प्रेम विवाह किया, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर जताई खतरे की आशंका
Pali, Lalitpur | Jul 9, 2026 बुधवार रात्रि करीबन 8:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उक्त वायरल वीडियो में थाना नाराहट क्षेत्र निवासी एक युवती ने अपने माता-पिता एवं परिजनों की इच्छा के खिलाफ मंदिर में प्रेम विवाह कर, अपने मायके पक्ष के लोगों से पति एवं ससुराली जनों को खतरे की आशंका जताते हुए संबंधित पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।