केरसई: केरसई प्रखंड कार्यालय में स्कूल रुआर कार्यक्रम 2026 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
Kersai, Simdega | Apr 13, 2026 केरसई प्रखंड कार्यालय में सोमवार को 12:00 बजे स्कूल रूआर कार्यक्रम 2026 को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी के द्वारा दीप जलाकर किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम छूटे हुए बच्चों को फिर से स्कूल से जोड़ने के लिए 15 अप्रैल से शुरू हो रही है ।जिसमें सभी लोग सहयोग करें।