सिरसागंज: गांव नगला मधे में साइकिल ठीक कराने निकला 15 वर्षीय बालक लापता, परिजन खोजबीन में जुटे, थाने में दी गई गुमशुदगी की रिपोर्ट
फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव नगला मधे से एक 15 वर्षीय बालक के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बालक एक दिन पहले घर से साइकिल मरम्मत कराने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने पहले गांव और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई सुराग नहीं मिल सका।