चौपारण: कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय चौपारण में बाउंड्री निर्माण में अनियमितता, जेई ने दिए सख्त निर्देश
कस्तूरबा विद्यालय चौपारण में बाउंड्री निर्माण की अनियमितता उजागर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण में गड़बड़ी का वीडियो वायरल होने पर जेई रितेश कुमार ने जांच की। जांच में अनियमितता पाई गई। उन्होंने काम करवा रहे तनमय जी को निर्देश दिया कि पुराने सामान का उपयोग न करें, बाउंड्री को छोटा न करें और स्टीमेट लेटर के अनुसार ही निर्माण करे।