चौपारण: चौपारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एम्बुलेंस से 43.65 किलो डोडा बरामद
चौपारण:हजारीबाग पुलिस ने चौपारण थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक मारुति एम्बुलेंस (BR 02PB-6505) से 43.650 किलो डोडा बरामद किया। चालक वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग गया।बरामद डोडा और एम्बुलेंस को थाना लाया गया। एम्बुलेंस चालक, मालिक और अज्ञात तस्करों के खिलाफ चौपारण थाना कांड 265/25 दर्ज कर कार्रवाई जारी है।