मैनपुरी: कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा विधायक बृजेश कठेरिया ने कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के द्वारा सपा को खत्म करने पर दिया बयान
मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे सपा किशनी विधायक बृजेश कठेरिया ने बीजेपी कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के द्वारा समाजवादी पार्टी को खत्म करने वाले बयान को लेकर कहा कि वह एक सम्मानित नेता हैं। उनको इस तरीके की बात शोभा नहीं देती है। समाजवादी पार्टी से भाजपा पूरी तरीके से घबराई हुई है और लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 80 में से 80 सीटें जीतेगी।