मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़ित पति ने शहर के प्राइवेट अस्पताल पर गलत उपचार से पत्नी की हालत बिगड़ने का लगाया आरोप
कोतवाली थाना क्षेत्र के खरपरी निवासी पीड़ित पति विकास ने कोतवाली शहर के प्राइवेट अस्पताल ओमा की गलत उपचार से पत्नी की हालत बिगड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित पति विकास ने डीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि उन्होंने ओमा अस्पताल में अपनी पत्नी को इलाज के लिए ले गए थे। वहीं ओमा अस्पताल में पत्नी का डॉक्टर ने गलत उपचार कर दिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।