मैनपुरी: राधा रमन रोड स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट के चलते मकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
कोतवाली थाना क्षेत्र के राधा रमन रोड स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट के चलते एक मकान में आग लग गई। आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से करीब लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है।