मैनपुरी: दन्नाहार क्षेत्र में 49 लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमा लिखाए जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, एसपी से लगाई गुहार
मंगलवार को थाना क्षेत्र के ग्राम जरामई निवासी दर्जन भर से अधिक की संख्या में ग्रामीण मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में बताया की 49 लोगों के खिलाफ फर्जी झूठा मुकदमा लिखाया गया है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान है। और एसपी से शिकायत कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।