मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में पीड़ित ने उसके खेत में लगे पेड़ों को काटे जाने का दबंगों पर लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
हसनपुर मल्लामई निवासी अशोक कुमार ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की, जिसमें उसने बताया कि बीती 3 मार्च को उसके खेत में लगे पेड़ों को दबंगों द्वारा काट लिया गया। वहीं पीड़ित ने इसकी शिकायत थाने पर की लेकिन सुनवाई ना होने पर एसपी कार्यालय पहुंच कर एसपी से शिकायत की है।