दूनी: दूनी में आंवा के खवासपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने किया कार्य
स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन आंवा के खवासपुरा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी रूबी अंसार एवं तहसीलदार दूनी ने टीबी मरीजों को नि-क्षय पोषण किट वितरित की। शिविर में ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने टीबी उन्मूलन कार्यक्रम एवं टीबी मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने गर्भवती महिलाओं की जांच की।