महोबा: बडेरा खुर्द में खेत पर किसान की संदिग्ध मौत, कीटनाशक छिड़कते समय खेत में अचेत पाए गए थे
Mahoba, Mahoba | Aug 29, 2026 खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रहे 38 वर्षीय किसान प्रहलाद राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते समय वह अचानक अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई के मुताबिक करंट लगने या जहरीले कीड़े के काटने की आशंका है, लेकिन मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं है।